संधिआ ​​वेले का हुक्मनामा – 1 मार्च 2025

धनासरी महला १ ॥ नदरि करे ता सिमरिआ जाइ ॥ आतमा द्रवै रहै लिव लाइ ॥ आतमा परातमा एको करै ॥ अंतर की दुबिधा अंतरि मरै ॥१॥ गुर परसादी पाइआ जाइ ॥ हरि सिउ चितु लागै फिरि कालु न खाइ ॥१॥ रहाउ ॥ सचि सिमरिऐ होवै परगासु ॥ ता ते बिखिआ महि रहै उदासु ॥ सतिगुर की ऐसी वडिआई ॥ पुत्र कलत्र विचे गति पाई ॥२॥ ऐसी सेवकु सेवा करै ॥ जिस का जीउ तिसु आगै धरै ॥ साहिब भावै सो परवाणु ॥ सो सेवकु दरगह पावै माणु ॥३॥ सतिगुर की मूरति हिरदै वसाए ॥ जो इछै सोई फलु पाए ॥ साचा साहिबु किरपा करै ॥ सो सेवकु जम ते कैसा डरै ॥४॥ भनति नानकु करे वीचारु ॥ साची बाणी सिउ धरे पिआरु ॥ ता को पावै मोख दुआरु ॥ जपु तपु सभु इहु सबदु है सारु ॥५॥२॥४॥ {पन्ना 661}

अर्थ: परमात्मा का सिमरन गुरू की कृपा से हासिल होता है, जिस मनुष्य का चिक्त परमात्मा से लग जाता है उसे दुबारा मौत का डर नहीं लगता।1। रहाउ।
प्रभू खुद ही मेहर करे तो (गुरू के द्वारा) उसका सिमरन किया जा सकता है। (जो मनुष्य सिमरता है उसकी) आत्मा (दूसरों का दुख देख के) पिघलती है (कठोरता खत्म हो जाने के कारण) वह प्रभू में सुरति जोड़े रहता है। वह मनुष्य अपनी स्वै और दूसरों के स्वै को एक सा ही समझता है, उसके अंदर की मेर-तेर अंदर ही मिट जाती है।1।
अगर सदा स्थिर प्रभू को सिमरा जाए तो सही जीवन की समझ पड़ जाती है, उस ‘प्रकाश’ से (वह) माया में विचरते हुए भी निर्लिप रहता है। गुरू की शरण पड़ने में ऐसी ख़ूबी है कि पुत्र-स्त्री (आदि परिवार) में ही रहते हुए उच्च आत्मिक अवस्था प्राप्त हो जाती है।2।
सेवक वह है जो (मालिक की) इस तरह की सेवा करे कि जिस मालिक की दी हुई जिंद है उसी के आगे इसको भेट कर दे। ऐसा सेवक मालिक को पसंद आ जाता है, (मालिक के घर में) कबूल पड़ जाता है, उसकी हजूरी में आदर-सम्मान पाता है।3।
जो सेवक अपने सतिगुरू के आत्मिक स्वरूप (शबद) को अपने हृदय में बसाता है, वह गुरू के दर से मन-इच्छित फल हासिल करता है, सदा स्थिर रहने वाला मालिक प्रभू उस पर (इतनी) मेहर करता है कि उसे मौत का भी डर नहीं रह जाता।4।
नानक कहता है– जो मनुष्य (गुरू के शबद की) विचार करता है, सदा-स्थिर रहने वाले प्रभू की सिफत सालाह वाली इस गुरबाणी से प्यार पाता है, तब वह (माया के मोह से) निजात का रास्ता तलाश लेता है। (सिफत सालाह वाला ये) श्रेष्ठ गुर-शबद ही असल जप है असल तप है।5।2।4।


Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Begin typing your search term above and press enter to search. Press ESC to cancel.

Back To Top